शुक्रवार संतोषी माता व्रत कथा

0 48

शुक्रवार संतोषी माता व्रत कथा प्रारंभ :-

संतोषी माता का व्रत हिंदू धर्म में विशेष रूप से शुक्रवार के दिन किया जाता है। यह व्रत सुख-समृद्धि, पारिवारिक शांति, मनोकामना पूर्ति और मानसिक संतोष के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। ‘संतोषी’ शब्द ही संदेश देता है कि जो संतोष में रहता है, वही सच्चा सुख पाता है।

मान्यता है कि संतोषी माता भगवान गणेश की पुत्री हैं। उनका स्वरूप सरल, शांत और करुणामयी बताया गया है। वे भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्ट दूर करती हैं। इस व्रत की सबसे बड़ी विशेषता है खट्टा (खटाई) न खाना, क्योंकि कथा में खट्टे भोजन से व्रत भंग होने का प्रसंग आता है।

एक गांव में एक बुढिया रहती थी जिसके सात बेटे थे। छः बेटे कमाने वाले थे और एक बेटा निकम्मा था। बुढिया मां छहों पुत्रों का जूठा सातवें पुत्र को देती। सातवां पुत्र एक दिन अपनी पत्नी से बोला, “देखो। मेरी माता का मुझ पर कितना प्रेम है। वह बोली, “क्यों नहीं, सबका जूठा बचा हुआ तुमको खिलाती है।” वह बोला, “जब तक आंखों से न देखें मान नहीं सकता ‘पत्नी ने हंसकर कहा, “देख लोगे तब तो मानोगे ?”

कुछ दिन बाद एक बड़ा त्योहार आया। घर में सात प्रकार के भोजन और चूरमा के लड्डू बने। वह पत्नी की बात को जांचने के लिए सिरदर्द का बहाना बनाकर पतला कपड़ा सिर पर ओढ़कर रसोई में जाकर सो गया और कपड़े में से सब देखता रहा। छहों भाई भोजन करने आए। उसने देखा, मां ने उनके लिए सुंदर-सुंदर आसन बिछाए, सात प्रकार की रसोई परोसी और आग्रह कर-करके उन्हें भोजन कराती रही। वह देखता रहा। छहों भाई भोजन कर उठ गए तब मां ने उनकी 5 थालियों में से लड्डुओं के टुकड़ों को उठाया और एक लड्डू बनाया। जूठन साफ कर मां ने उसे पुकारा, “उठ बेटा! उठ! तेरे भाइयों ने भोजन कर लिया, तू भी उठकर भोजन कर ले।” उसने कहा, मां! मुझे भोजन नहीं करना। मैं परदेस जा रहा हूं। “माता ने कहा, ‘कल जाना हो तो आज ही जा।” वह बोला, हां हां, जा रहा हूं यह कहकर वह घर से निकल गया। चलते समय उसे पत्नी की याद आई। वह गौशाला में कंडे थाप रही थी। वहां जाकर वह बोला, ‘मेरे पास तो कुछ नहीं है। यह अंगूठी है, सो ले लो और अपनी कोई निशानी मुझे दे दो।” वह बोली, “मेरे पास क्या है ? यह गोबर भरा हाथ है।” यह कहकर पत्नी ने उसकी पीठ पर गोवर के हाथ की थाप मार दी।

वह चल दिया। चलते-चलते दूर देश में पहुंचा। वहां एक साहूकार की दुकान थी। वहां जाकर बोला, “सेठ जी, मुझे नौकरी पर रख लो।” साहूकार को नौकर की सख्त जरूरत थी। साहूकार ने कहा, ‘काम देखकर तनख्वाह मिलेगी।” उसने कहा, “सेठजी जैसा आप ठीक समझें।” उसे साहूकार के यहां नौकरी मिल गई। वह वहां दिन-रात काम करने लगा। कुछ दिन में दुकान का लेन-देन, हिसाब-किताब, ग्राहकों को माल बेचना, सारा काम करने लगा। साहूकार के सात-आठ नौकर थे। वे सब चक्कर खाने लगे। लेकिन उसने अपनी लगन, परिश्रम और ईमानदारी से सभी को पीछे छोड़ दिया। उसे अपने किए का फल मिला। सेठ ने भी उसका काम देखा और तीन महीने में ही उसे मुनाफे में साझीदार बना लिया। परिश्रम करते- करते बारह वर्ष में ही वह नगर का नामी सेठ बन गया और सेठ अपना सारा कारोबार उस पर छोड़कर बाहर चला गया।

व्रत विधि

  • सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें

  • संतोषी माता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें

  • दीपक जलाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं

  • संतोषी माता व्रत कथा पढ़ें या सुनें

  • “संतोषी माता की जय” का जाप करें

  • प्रसाद बांटें और खटाई से परहेज़ रखें

  • 16 शुक्रवार तक व्रत करने की परंपरा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.