श्री राम भजन- मात्र से सारे दुःख टल जाते है

0 128

भगवान राम का नाम बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. मान्यता है कि रोज राम नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सभी दुख दर्द खत्म हो सकते हैं और उसे संसार से विदा होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती हैं. कहते हैं राम नाम का जाप करने वाले व्यक्ति को उसके अभिमान, लालच, वासना, क्रोध, और द्वेष जैसी भावनाओं का भी अंत हो जाता है मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम का नाम ही छोटा सा शक्तिशाली महामंत्र है, जिसके सिर्फ जपने से ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखने लगता है. हिंदू धर्म के अनुसार, राम का नाम इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक लिया जाता है. भगवान राम का जाप करने से व्यक्ति को सही कार्य करने की शिक्षा मिलती है.

माना जाता है अगर आप रोजाना राम मंत्र का जाप करते हैं तो आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान राम से जुड़े मंत्र का जाप करने से घर पर आने वाली कोई भी मुसीबत टल जाती है. इंसान के जीवन में आने वाली सभी रुकावटें धीरे -धीरे खत्म हो जाती है. और उसे हर कार्य में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है.

प्रभु श्री राम का महामंत्र — श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र”

Leave A Reply

Your email address will not be published.